{"vars":{"id": "100198:4399"}}

Viral Video:  दुल्हन ने दूल्हे के लिए शादी पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा है वायरल  

 

Viral Video :  आज के समय में शादियों हर कोई कुछ अनोखा करना चाहता है। पहले के समय में दुल्हन शर्माती हुई स्टेजपर आती थी और  दूल्हे को जयमाला डालती थी। लेकिन आज के समय में हर लड़की कुछ अलग करना चाहती है।

ज्यादातर लोग शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपनी एंट्री पर दूल्हे के लिए स्पेशल डांस कर रही है। 

डांस का ये वीडियो Anjali kalosiya नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही पोस्ट के कैप्शन में लिखा- मेरी वेडिंग एंट्री। इस वीडियो में दुल्हन मैदान के बीच में खड़ी होकर दूल्हे का डांस करके वेलकम कर रही है।

दुल्हन ने माधुरी और काजोल के गानों पर डांस किया। दुल्हन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर तारीफ ओर कॉमेंट कर रहे है।