India H1

Haryana News: संपत्तियों के स्वयं सत्यापन पर सरकार ने अपनाया कड़ा रुख; 29 फरवरी तक दिया अल्टीमेटम, इसके बाद होगी कार्रवाई

Haryana News: मालिकों के नाम, पता ओर मोबाइल नंबर भी पोर्टल पर अपडेट करवाने होंगे। इसके लिए सरकार ने निगम अधिकारियों को 29 फरवरी तक का टाइम दिया है
 
Haryana News

Haryana News: हरियाणा में शहरी क्षेत्र की संपत्तियों के स्वयं सत्यापन पर अब सरकार सरकार अपने तरिके से तैयार करने जा रही है , ताकि सभी संपत्तियों के असल मालिकों की पहचान के साथ सभी संपत्तियों का सटीक डाटा सरकार के पास रिकॉर्ड में मौजूद रह सके। सरकार ने निगम अधिकारियों को शहरवासियों के साथ सरकारी इमारतों का भी स्वयं सत्यापन करवाने के शख्त आदेश दिए हैं।


बता दे की इसके तहत निगम अपनी इमारतों, कार्यालय, रिहायशी भवनों का भी सत्यापन करेगा। इसके अलावा क्षेत्र में जिस विभाग की सरकारी इमारत होंगी उनके मुखियाओं को उनका रिकॉर्ड 25 जनवरी तक सही से जारी करवाना होगा। निगम अधिकारियों ने इस संबंध में सरकारी संपत्तियों के मुखियाओं को नोटिस तक जारी करवा दिए हैं।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की स्वयं सत्यापन के बाद निगम सरकारी विभागों से भी उनकी संपत्तियों का कर वसूलेगा। इसके अलावा शहर में काफी सारी संपत्तियां ऐसी हैं जिनका रिकॉर्ड निगम के पास अब भी मौजूद नहीं है। 

बता दे की निगम अधिकारियों को अब इनके मालिकों के नाम, पता ओर मोबाइल नंबर भी पोर्टल पर अपडेट करवाने होंगे। इसके लिए सरकार ने निगम अधिकारियों को 29 फरवरी तक का टाइम दिया है। इस काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा भी की जा सकती है।