India H1

Haryana Breaking News: हरियाणा की सभी सब्जी मंडियां आज बंद, आढ़ती हड़ताल पर, जाने वजह 

पानीपत की नई अनाज मंडी के सभी 150 आढ़ती हड़ताल पर 
 
strike today

Haryana Breaking News: आज से हरियाणा की सब्जी मंडियों के सभी आढ़ती हड़ताल पर चले गए हैं। बतादें कि, अपनी मांगों को लेकर आढ़ती एसोसिएशन की हड़ताल आज से शुरू हो गई है।  

रहेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल:
नई सब्जी मंडी  पानीपत के मुताबिक, हरियाणा सरकार द्वारा सब्जिओं और फलों को लेकर लगाए जाने वाली मार्किट फीस के नए नियम की विरोध में ये हड़ताल की जा रही है। नई मंडी के अनुसार अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। 

लोगों को हुई परेशानी:
हड़ताल के कारण आम जनता और सब्जी विक्रेताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पद रहा है। बतादें कि, पिछले 20 डेमेर को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई थी और सरकार को चेतावनी दी गई थी कि अगर उनकी मांगे जल्द नहीं मानी गई तो आंदोलन चलाने को मजबूर होना पड़ेगा।

करीब 150 आढ़ती हैं मंडी में:
अगर ये हड़ताल अनिश्चितकालीन रही तो लोगों और सब्जी विक्रेताओं को काफी मुश्किलें पैदा होने वाली हैं। वीरवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि शनिवार से हड़ताल शुरू होगी। बतादें कि, सब्जी मंडी में करीब 150 आढ़ती है और वो सभी हड़ताल में शामिल हैं।