India H1

Haryana News 
झज्जर में प्रशासन लगी धारा धारा 144, झज्जर में धरना प्रदर्शन करने पर लगी पाबंदी

झज्जर में अब शक्ति प्रदर्शन करने पर लगी रोक, प्रशासन ने लगाई धारा 144
 
हरियाणा न्यूज , lastest news haryana haryana news ,haryana news
Haryana News 
झज्जर जिले में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। इसके चलते लोग अब इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते। हरियाणा प्रदेश मे किसान आंदोलन के चलते प्रशासन ने झज्जर जिले में धारा 144 लगा दी है। प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाने के बाद झज्जर जिले में अब लोगों के इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करने पर पाबंदी लगा दी गई है। हरियाणा प्रदेश में किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कुच करने का ऐलान करके प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। किसानों के ऐलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हरियाणा प्रदेश के झज्जर जिले में में धारा 144 लगा दी है। पुलिस प्रशासन किसान आंदोलन के तहत किसी भी अनहोनी से निपटने हेतु पूरी तैयारी में लगा हुआ है। सोनीपत एक किसान बहुल्य जिला माना जाता है। किसान पंजाब बॉर्डर पर हरियाणा में घुसने हेतु पूरी तैयारी करने में लगे हुए हैं। वही किसान आंदोलन के चलते रुट डायवर्ट होने के कारण हरियाणा प्रदेश के लोगों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने चंडीगढ़ के कई रूट डायवर्ट भी कर दिए हैं। पुलिस द्वारा जारी नए रुट के तहत अगर आप हिसार से चंडीगढ़ जाना चाहते हैं तो आपको हिसार से बरवाला, नरवाना, कैथल, पटियाला होते हुए चंडीगढ़ जाना पड़ेगा। वहीं अगर आप चंडीगढ़ से हिसार आना चाहते हैं तो आपको चंडीगढ़ से पटियाला, चीका, कैथल, नरवाना, बरवाला से हिसार आना पड़ेगा। इसके साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कुच करने का ऐलान कर रखा है। किसानों के ऐलान को देखते हुए प्रशासन ने हरियाणा प्रदेश के चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले पांच रूट डायवर्ट कर दिए हैं। आपको बता दे की सरकार और किसानों के बीच में जैसे-जैसे समय निकल रहा है तल्खी बढ़ती जा रही है। किस किसी भी हाल में दिल्ली में प्रवेश करने हेतु अड़े हुए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन भी सख्त मोड में दिखाई दे रहा है और कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता। किसानों के आंदोलन के चलते हरियाणा सरकार ने आज सुबह 06:00 बजे से 13 फरवरी तक हरियाणा प्रदेश के आठ जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। आज सुबह से ही जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला आदि जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को भारी समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन के चलते रुट डायवर्ट होने के कारण भी प्रदेश में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस द्वारा चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले और पंजाब से दिल्ली जाने वाले रूट डायवर्ट किए गए हैं। पंचकूला चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले व्यक्ति अब हाईवे नंबर 344 से यमुनानगर होते हुए दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ हेतु प्रशासन ने रूट डायवर्ट करते हुए दिल्ली, सोनीपत, करनाल, इंद्री व लाडवा का रूट दिया है।