India H1

सिरसा में आज से 13 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद, किसानों के हौसले के आगे प्रशासन के छुटे पसीने

किसान आंदोलन के चलते सरकार ने सिरसा और सिरसा के साथ-साथ प्रदेश के अन्य कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। 
 
Sirsa breking news ,sirsa news

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में हरियाणा सरकार ने आज  से 13 फरवरी रात 12:00 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने का ऐलान कर दिया है। सिरसा के साथ-साथ प्रदेश के आठ अन्य जिलों में भी इंटरनेट सेवा दो तीन के लिए बंद रहेगी।किसान आंदोलन के चलते सरकार ने सिरसा और सिरसा के साथ-साथ प्रदेश के अन्य कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। आपको बता दें कि किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कुच की चेतावनी दे रखी है। किसानों की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने हरियाणा प्रदेश के आठ जिलों में इंटरनेट सेवा ठप कर दी है। हरियाणा प्रदेश के आठ जिलों में आज से लेकर 13 फरवरी को रात 12:00 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। हरियाणा सरकार किसान आंदोलन को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई देने के मूड में नहीं है। किसानों का दिल्ली प्रवेश रोकने हेतु सरकार ने बॉर्डर भी पूरी तरह से सील कर दिया है। हरियाणा प्रदेश में हरियाणा पुलिस के अलावा केंद्रीय पुलिस बल्कि टुकड़िया भी तैनात कर दी है। किसान हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ इकट्ठा होने लगे हैं। सिरसा जिले के किसान हजारों की तादाद में  ट्रैक्टर ट्रालियों में मौजूद हैं जो एक आदेश आते ही दिल्ली की तरफ कुच करने हेतु तैयार बैठे हैं। किसानों के आंदोलन को विफल करने हेतु सरकार ने हरियाणा प्रदेश के सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला जिले में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।