India H1

ED Raid in Haryana: हरियाणा दूसरे दिन ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, INLD नेता राम भगत गुप्ता व अंजनी खारिया के आवास Raid जारी

Haryana News: शहर के अर्बन स्टेट एरिया में कोठी नंबर दो स्थित अंजनी खारिया वाला के आवास पर ED की रेड जारी है। अंजनी खारिया वाला अग्रसेन भवन के प्रधान हैं।
 
 INLD नेता राम भगत गुप्ता व अंजनी खारिया के आवास Raid जारी

Haryana News:  हरियाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है। लगातार दूसरे दिन हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक नेताओं और व्यापारियों के घरों पर छापे मारे जा रहे हैं। हिसार में, ईडी ने वरिष्ठ इनेलो नेता राम भगत गुप्ता और उनके बेटे संजय गुप्ता के ऑटो बाजार में महिंद्रा शोरूम के ग्रीन पार्क आवास पर सुबह 7 बजे छापा मारा।

सुबह से ही ED की टीम की कार्रवाई जारी है। इस दौरान घर और शोरूम के अंदर किसी को अंदर नहीं आने दिया जा रहा और ना ही बाहर जाने दिया जा रहा है। विभाग के द्वारा की जा रही कार्रवाई जीएसटी चोरी से जोड़कर देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार शहर के अर्बन स्टेट एरिया में कोठी नंबर दो स्थित अंजनी खारिया वाला के आवास पर ED की रेड जारी है। अंजनी खारिया वाला अग्रसेन भवन के प्रधान हैं। उनके आवास पर भी सुबह से ही ED की रेड जारी है। वहीं हांसी की अनाज मंडी में भी एक व्यापारी पर के ठिकानों पर ED रेड पड़ी है।

आपको बता दे कि इनेलो नेता राम भगत गुप्ता के बेटे संजय गुप्ता की महिंद्रा शोरूम पर 24 जून को तीन बदमाशों द्वारा 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस दौरान करीब 30 राउंड फायरिंग शोरूम पर किए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ने में असफल रही है।