India H1

Haryana: लिंगानुपात मे यह जिला अव्वल, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम फिसड्डी, देखिये बाकी जिलों का हाल 

गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ का लिंगानुपात 871 है। वहीं, फतेहाबाद दूसरे स्थान पर है और इस जिले का लिंगानुपात 993 है। आपको बता दें कि साल 2023 में चरखी दादरी जिला लिंगानुपात में सबसे निचले पायदान पर था।
 
Haryana news

Haryana news:  लगातार तीसरे महीने चरखी दादरी जिला लिंगानुपात में राज्य में सबसे ऊपर रहा। वहीं, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जिले संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर हैं। चरखी दादरी का लिंगानुपात 1055 है जबकि गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ का लिंगानुपात 871 है। वहीं, फतेहाबाद दूसरे स्थान पर है और इस जिले का लिंगानुपात 993 है। आपको बता दें कि साल 2023 में चरखी दादरी जिला लिंगानुपात में सबसे निचले पायदान पर था।

यह जिला इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में पहले स्थान पर रहा। जिले में 671 लड़के और 711 लड़कियां पैदा हुई थीं। इसी तरह, इन तीन महीनों में फतेहाबाद जिले में 1951 लड़कों और 1938 लड़कियों का जन्म हुआ।

वहीं, लिंगानुपात में सबसे नीचे रहे महेंद्रगढ़ में 1566 लड़कों के लिए 1364 लड़कियां और 6132 लड़कों के लिए 5342 लड़कियां हैं। लिंगानुपात के मामले में झज्जर तीसरे, करनाल चौथे, भिवानी पांचवें, पलवल छठे और यमुनानगर और अंबाला संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे। लिंगानुपात के मामले में रोहतक जिला राज्य में 21वें स्थान पर है।

तीन जिलों में 10 हजार से ज्यादा बच्चों का हुआ जन्म
प्रदेश के तीन जिलों में पिछले तीन माह के अंदर 10 हजार से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ है। नूंह जिले में सर्वाधिक 14012, फरीदाबाद में 12391 और गुरुग्राम में 11474 बच्चों का जन्म हुआ है। चरखी दादरी में 1385, फतेहाबाद में 3889, झज्जर में 2532, करनाल में 6125, भिवानी में 4232, पलवल में 6843, यमुनानगर में 5661, अंबाला में 4533, कुरुक्षेत्र में 3686, सिरसा में 4708, पंचकूला में 3179, सोनीपत में 5982, हिसार में 8319, रेवाड़ी में 4180, जींद में 4652, पानीपत में 8786, कैथल में 4039 रोहतक में 6490 व महेंद्रगढ़ में 2930 बच्चों का जन्म हुआ है।


मार्च तक की लिंगानुपात की स्थिति
जिले का नाम- लड़के जन्मे- लड़कियां जन्मी - लिंगानुपात
चरखी दादरी- 674-711- 1055
फतेहाबाद- 1951-1938-993
झज्जर- 1289- 1243-964
करनाल- 3125- 3000- 949
भिवानी- 2171-2061- 949
पलवल- 3523- 3320- 942
यमुनानगर- 2931- 2730-931
अंबाला- 2348- 2185-931
कुरुक्षेत्र- 1913- 1773- 927
सिरसा- 2446- 2262-925
पंचकूला- 1652- 1527- 924
नूहं- 7305- 6707- 918
सोनीपत- 3127- 2855- 913
हिसार- 4353- 3966- 911
रेवाड़ी- 2200- 1980-900
फरीदाबाद- 6527- 5864- 898
जींद- 2462- 2190- 890
पानीपत- 4656- 4130- 887
कैथल- 2142- 1897- 886
रोहतक- 3454- 3036- 879
गुरुग्राम- 6132- 5342- 871
महेंद्रगढ़- 1566- 1364- 871

चरखी दादरी जिला लिंगानुपात में लगातार तीसरे महीने राज्य में शीर्ष पर रहा है। जिले का लिंगानुपात 1055 है। खास बात यह है कि चरखी दादरी राज्य का एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें इस साल लिंगानुपात 1000 से अधिक रहा है। नरेंद्र, उप मुख्यमंत्री कार्यालय और नोडल अधिकारी, पीएनडीटी।