India H1

डबवाली बॉर्डर पर सिरसा में प्रवेश हेतु ट्रैक्टर-ट्रालियों में पहुंचे हजारों किसान, पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद

पुलिस प्रशासन ने संपूर्ण डबवाली बॉर्डर को सील कर दिया है। 
 
Sirsa breking news ,kisan aadolan sirsa news,dabwali news

हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र की सीमा पंजाब राज्य से लगती है। इस सीमा पर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर किसान सिरसा जिले में प्रवेश होने हेतु पहुंच गए हैं। किसने की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने संपूर्ण डबवाली बॉर्डर को सील कर दिया है। आपको बता दें कि किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कुच करने का ऐलान कर रखा है। किसानों के इस ऐलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हरियाणा प्रदेश से लगने वाली पंजाब सीमाओं को सील कर दिया है।
इसके साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में हरियाणा सरकार ने आज  से 13 फरवरी रात 12:00 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने का ऐलान कर दिया है। सिरसा के साथ-साथ प्रदेश के आठ अन्य जिलों में भी इंटरनेट सेवा दो तीन के लिए बंद रहेगी।किसान आंदोलन के चलते सरकार ने सिरसा और सिरसा के साथ-साथ प्रदेश के अन्य कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। आपको बता दें कि किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कुच की चेतावनी दे रखी है। किसानों की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने हरियाणा प्रदेश के आठ जिलों में इंटरनेट सेवा ठप कर दी है। हरियाणा प्रदेश के आठ जिलों में आज से लेकर 13 फरवरी को रात 12:00 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। हरियाणा सरकार किसान आंदोलन को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई देने के मूड में नहीं है। किसानों का दिल्ली प्रवेश रोकने हेतु सरकार ने बॉर्डर भी पूरी तरह से सील कर दिया है। हरियाणा प्रदेश में हरियाणा पुलिस के अलावा केंद्रीय पुलिस बल्कि टुकड़िया भी तैनात कर दी है। किसान हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ इकट्ठा होने लगे हैं। सिरसा जिले के किसान हजारों की तादाद में  ट्रैक्टर ट्रालियों में मौजूद हैं जो एक आदेश आते ही दिल्ली की तरफ कुच करने हेतु तैयार बैठे हैं। किसानों के आंदोलन को विफल करने हेतु सरकार ने हरियाणा प्रदेश के सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला जिले में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।