India H1

UP News: होली से पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, सैलरी में होगा मोटा इजाफा, जानें 

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 46 फीसदी से बढ़कर अब 50 फीसदी हो जाएगा।
 
up salry hike

UP Emplyees Salary Hike: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली से पहले राज्य के कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसका मतलब है कि उनके वेतन में वृद्धि होगी। यूपी राज्य के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2024 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
 

10 लाख सरकारी कर्मचारियों और 8 लाख शिक्षकों को लाभ

इस फैसले से उत्तर प्रदेश के लगभग 10 लाख सरकारी कर्मचारियों और 8 लाख शिक्षकों को लाभ होगा। होली से ठीक पहले राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने के योगी सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। इसमें साझा की गई जानकारी के अनुसार, जनवरी और फरवरी का बकाया कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा किया जाएगा, जबकि मार्च का डीए अप्रैल में वेतन के साथ दिया जाएगा।

46% से 50% तक बढ़ा DA
46% से 50% तक बढ़ा DA देश में इस साल लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 46 फीसदी से बढ़कर अब 50 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ ही उनके वेतन में भी वृद्धि होगी।