India H1

Business Idea : कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी तगड़ी कमाई

अगर आप भी नौकरी करके थक चुके है, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप कम लागत में शुरू करके हर महीने कमाई का डबल मुनाफा कमा सकते है। आइये जानते है इस बिजनेस के बारे में 
 
कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस

Business Idea :  बिहार में खेती-किसानी कमाई का बेहतर जरिया बन गया है। किसान कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाले फसलों की खेती कर रहे हैं। नगदी फसल में किसान मुख्य रूप से सब्जी की खेती करते हैं।

सीजनल सब्जी की खेती किसानों को कम समय में बेहतर मुनाफा देकर जाता है। किसान अब बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करने लगे हैं। 

मिर्च की खेती

किसान सुबोध कुमार चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसके पूर्वज भी खेती ही किया करते थे। वो सिर्फ धान और गेहूं की ही फसल उपजाते थे, जिससे उनको कोई खास आमदनी नहीं हो पाता था।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से खेती का बागडोर खुद से संभाल रहे हैं। उन्होंने खेती के ट्रेंड को पूरी तरह से बदल दिया है और अब सिर्फ नगदी फसल की खेती कर रहे हैं। उसमें भी मुख्य रूप से सब्जी की ही खेती करते हैं।

सीजनल सब्जी की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देकर जाता है। फिलहाल दो एकड़ में मिर्च की खेती कर रहे हैं और एक एकड़ में धान, गेहूं सहित अन्य फसलों की खेती करते हैं। इस बार दो एकड़ में नामधारी वैरायटी का मिर्च लगाए हैं।

यह 6 से 8 महीने तक की फसल होती है। इस फसल को लगाने के लिए खेत की सिंचाई करने के बाद खेत की मिट्टी को भुरभुरा बनाने के लिए जुताई करना पड़ता है।

मिर्च के एक पौधे से 300 रूपए से अधिक की होती है बचत

खेत की जुताई कर देने के बाद छोड़ दिया जाता है। वहीं तीन से चार दिन बार खेत में तीन-तीन फीट की दूरी पर एक-एक फीट का गड्ढा बनाकर उसमे गोबर का खाद डाला जाता है। एक गड्ढे में एक या दो पौधे भी लगा सकते हैं।

इससे मिर्च के पौधे का ग्रोथ रेट बेहतर रहता है और फलन भी शानदार होता है। उन्होंने बताया कि एक पौधे को तैयार करने में कुल 50 रुपए तक खर्च आता है। वहीं एक पौधे से करीबन 6 से 7 किलो तक मिर्च प्राप्त होता है।

बाजार में मांग के अनुसार रेट तय होता है। एक पौधे से 300 रुपए तक की बचत हो जाती है। मिर्च की 6 से 8 महीने की खेती में 5 लाख से अधिक का मुनाफा हो जाता है।