India H1

Business Idea : बिल्कुल कम पैसों में घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, हर दिन होगी तगड़ी कमाई 

 
बिल्कुल कम पैसों में घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस

Business Idea : अगर आप नौकरी करने के साथ डबल पैसे कमाना चाहते है तो इस बिजनेस को आज ही शुरू कर सकते है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे है जिसे आप अपने घर बैठे शुरू कर सकते है।

हम बात कर रहे है कपूर बनाने के बिजनेस की। हिन्दू धर्म कपूर का बहुत बड़ा महत्व है। कपूर हमें लॉरेल नामक पेड़ से मिलता है।  इसकी बड़ी ही विशिष्ट गंध होती है। कपूर का पेड़ भारत के अलावा  जापान, ताइवान, चीन और मंगोलिया में पाया जाता है।

कपूर बनाने के लिए सबसे पहले आपको कच्चे माल की जरूरत पड़ती है। उसके बाद आपको कपूर बनाने वाली मशीन की भी जरूरत पड़ेगी। इस मशीन से आप कपूर को पाउडर से उसकी गोलियां बना सकते है।

कपूर पाउडर को आप थोक बाजार से कम कीमत पर खरीद सकते है। इसे आपऑनलाइन से भी खरीद सकते है। इस मशीन से आप टेबलेट, क्यूब्स, छोटे और बड़े कई साइज में इसकी गोलियां बना सकते है।

इस मशीन में कई तरह की डाई लगाई जाती है जिससे कई अलग-अलग शेप में कपूर बना सकते है। गोलियां बनाने के बाद इसकी पैकिंग करके बाजार में अच्छे दाम पर भेज सकते है।