India H1

सोना हुआ धड़ाम, किमतों में भारी गिरावट के साथ अर्श से फिर पहुंचा फर्श पर 

सोना हुआ धड़ाम, किमतों में भारी गिरावट के साथ अर्श से फिर पहुंचा फर्श पर 
 
gold rate

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दामों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दामों में गिरावट के चलते लाखों, करोड़ों लोगों के चेहरों पर खुशी की रौनक लौट आई है। सोने, चांदी का व्यापार करने वाली गुड रिटर्न की वेबसाइट के अनुसार प्रति 10 ग्राम 22K सोने का रेट आज हुई गिरावट के साथ अर्श से फर्श पर आ गया।
 सोने के दाम आज अपनी उच्चतम कीमत 73200 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 67150 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के दामों के साथ-साथ भारत में आज चांदी के दामों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दामों में आज एक बार फिर 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी की कीमतों में भी प्रती 1 किलो चांदी पर 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 
अगर 24K सोने की बात करें तो 24K सोना आज 73,360 रुपये से गिरकर 73,250 रुपये पर पहुंच गया। 24K सोने के दामों में आज 110 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

अगर देश के बड़े शहरों में सोने के दामों की बात करें तो आज बैंगलोर, हैदराबाद, केरल और पुणे में 22 कैरेट सोने की कीमत गिरावट के साथ 67150 रुपए पर पहुंच गई। वडोदरा और अहमदाबाद में आज सोने की कीमत 67200 रुपए रही। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में आज सोने की कीमत 67300 रुपए रही।

देश के बड़े शहरों में अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो
पुणे,    वडोदरा,    अहमदाबाद,    जयपुर,    लखनऊ,    
पटना,    चंडीगढ़,    गुरुग्राम,    नोएडा और गाजियाबाद में चांदी की कीमतें आज 86500 रही। हैदराबाद और केरल में चांदी आज 90000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी। वही बेंगलुरु में चांदी की कीमतें आज 86250 रुपए रही।