India H1

DA HIKE: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज,अब इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

DA Hike: हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इन कर्मचारियों की मांग की सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 4% महंगाई भत्ते में इजाफे की घोषणा की थी।
 
haryana da hike

Haryana news: हरियाणा प्रदेश में सरकारी कर्मचारी बढ़े हुए डीए भत्ते का भी सभी से इंतजार कर रहे हैं। अब इन कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने का समय आ गया है। क्योंकि सरकार ने घोषणा की है कि कर्मचारियों का बढ़ा हुआ डीए भत्ता अप्रैल की सैलरी में सभी के खातों में डाल दिया जाएगा।

आपको बता दे कि पिछले काफी समय से हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इन कर्मचारियों की मांग की सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 4% महंगाई भत्ते में इजाफे की घोषणा की थी। महंगाई भत्ता बढ़वाने हेतु हरियाणा प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी। सरकार की घोषणा के बाद हरियाणा प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद प्रदेश के कर्मचारी अब इसके आवंटित हेतु बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने घोषणा करते हुए कहा है कि जिन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार द्वारा बढ़ाया गया है उनका 1 जनवरी से अब तक का संपूर्ण महंगाई भत्ता अप्रैल की सैलरी में सभी के खातों में डाल दिया जाएगा।

4% बढ़ोतरी के बाद डीए हो जाएगा 46 से 50 प्रतिशत 

 हरियाणा प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का डीए सरकार द्वारा 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों का DA 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता देश के कई राज्यों के कर्मचारियों से अधिक हो जाएगा।

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिसे 1 जनवरी 2024 से लागू किया गया था। सरकार द्वारा बढ़ाए गए DA का भुगतान मार्च की सैलरी के साथ अप्रैल में सभी कर्मचारियों के खाते में डाल दिया जाएगा।