India H1

महंगे स्मार्टफोन पर आपका पसीना छूट जाएगा, Infinix का सस्ता और शक्तिशाली SmartPhone आ रहा है! यह लड़कियों का पसंदीदा फोन बन जाएगा

Infinix Hot 40i ग्लोबल वेरिएंट में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 6.56 इंच का एचडी + (720 x 1,612 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है।
 
Infinix Hot 40i

indiah1, नई दिल्लीः 91Mobiles की हिंदी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Infinix Hot 40i मॉडल को फरवरी की पहली छमाही में भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन फ्लिपकार्ट के माध्यम से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह देश का सबसे सस्ता 256GB स्मार्टफोन होगा। यह भी कहा जाता है कि यह अतिरिक्त 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सटेंशन का समर्थन करता है।

Infinix Hot 40i का ग्लोबल वेरिएंट चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है। हालांकि, हैंडसेट की कीमतें क्षेत्र के अनुसार भिन्न होती हैं। भारत में इसकी कीमत लगभग 16,000 रुपये हो सकती है। मॉडल को होराइजन गोल्ड, पाम ब्लू, स्टारलिट ब्लैक और स्टारफॉल ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

Infinix Hot 40i के स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 40i ग्लोबल वेरिएंट में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 6.56 इंच का एचडी + (720 x 1,612 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। यह हैंडसेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर काम करता है।

Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए, फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।