India H1

Chandigarh News: वैवाहिक विवाद के चलते पुलिस वाली बीवी ने अपने फौजी पति को थाने में नंगा कर पिटवाया, मामला हाई कोर्ट में 

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने माँगा जवाब 
 
punjab haryana high court

Chandigarh News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक मामला आया है, जिसमें वैवाहिक विवाद के चलते फौजी को थाने लेजाकर और उसे नंगा कर के पिटाई की गई। इतना ही नहीं उसकी वीडियो भी बनाई गई। पीड़ित फौजी की पत्नी चंडीगढ़ पुलिस में सीनियर कांस्टेबल तैनात है। ये सभी आरोपों के साथ मामला अब पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है।   

फौजी की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ की DGP समेत दूसरे प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर दिया है और उनसे जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने ठाणे की सीसीटीवी फुटेज को भी संरक्षित करने का निर्देश जारी किया है।  

फौजी ने क्या कहा:
फौजी ने याचिका दाखिल की और बताया कि, उसका उसकी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी चंडीगढ़ पुलिस में सीनियर कॉन्स्टेबल के तौर पर तैनात है। 12 नवंबर 2023 को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 11 थाने में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। थाने में उसे नंगा कर उत्पीड़ित किया गया और इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाई गई।

किसी को बताया को वीडियो करदेंगे वायरल:
फौजी ने बताया कि, उसे धमकी दी गई कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। फौजी ने इस पुरे मामले को अपने कमांडिंग अफसर को बताया और उन्होंने इस मामले को चंडीगढ़ के DGP और IG को भेज दिया। फौजी ने बताया कि, इस मामले की जांच अब पुलिस की ओर से उसी थाने को सौंप दी गई है जहां याची का उत्पीडन हुआ था।

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में अपील की है कि, इस मामले में जांच अधिकारी डीएसपी स्तर से नीचे का न हो। साथ ही इस मामले में हाईकोर्ट उचित आदेश जारी करे। फिलहाल हाई कोर्ट ने सीसीटीवी को संरक्षित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही DGP और दूसरे प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर दिया है और उनसे जवाब माँगा है।