India H1

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की सौगातो की बौछार, खेतों के सभी रास्ते होंगे पक्के

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की सौगातो की बौछार, खेतों के सभी रास्ते होंगे पक्के
 
खेतों के सभी रास्ते होंगे पक्के

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता हटते ही और विधानसभा की शपथ लेते ही सौगातों की बौछार कर दी है। प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए खेतों के सभी रास्ते पक्के करने की घोषणा के साथ-साथ अफसरों से रिव्यू लेने के बाद परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, सरपंचों की शक्तियों और बुढ़ापा पेंशन से संबंधित कट्टर सरकार द्वारा लिए गए कुछ अहम फैसलों को पलटने पर भी विचार कर रही हैं।

490 किलोमीटर लंबाई के रास्ते होंगे पक्के 

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में खेतों को जाने वाले 5 करम के अधिकतर रास्तों को पक्का किया जा चुका है। वहीं 5 करम से कम चौड़ाई वाले लगभग 490 किलोमीटर लंबाई के रास्तों को पक्का किया जाना है। मुख्यमंत्री ने सभी पांच करम के रास्तों को पक्का करने हेतू अधिकारियों को एक प्रोजेक्ट बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मंडी बोर्ड की जो भी सड़कें खराब हैं, उनकी विशेष मरम्मत कराई जाए। 10 दिनों में समुचित प्लानिंग करके टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाए। 


जल जीवन मिशन के तहत दी इन परियोजनाओं को हरी झंडी 

हरियाणा प्रदेश के सिरसा सहित कई जिलों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करोड़ों रुपए की शोभा दी है।
 मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जल जीवन मिशन (JJM) सहायक गतिविधियां और जल गुणवत्ता निगरानी एवं निरीक्षण के तहत लगभग 59 करोड़ रुपये की 60 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रदेश को सरकार ने दी करोड़ों रुपए की सौगात  

हरियाणा सरकार ने  वर्ष 2024-25 जल जीवन मिशन (JJM) के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार के जल मंत्रालय द्वारा हरियाणा राज्य को लगभग 462 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की जाएगी। इस राशि में से 5% राशि सहायता में और 2% राशि  डब्ल्यूक्यूएमएंडएस गतिविधियों में खर्च की जाएगी।
जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के अंदर 23 परियोजनाओं को सीरे चढ़ाने की मंजूरी दी गई है। सरकार द्वारा मंजूर की गई इन 23 परियोजनाओं के तहत 20 मण्डलों में सामुदायिक भागीदारी, आईईसी गतिविधियां, प्रशिक्षण एवं स्थापना के साथ-साथ पिछले वर्ष की देनदारियों को भी शामिल किया गया है।

ये लोग रहे बैठक में मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, हरियाणा अंतरराष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम गन्नौर के प्रबंध निदेशक जे गणेशन, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा, कृषि विभाग के निदेशक राज नारायण कौशिक, बागवानी विभाग के महानिदेशक अर्जुन सिंह सैनी और महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के कुलपति डॉ. सुरेश के. मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।