India H1

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के लिए 100 करोड़ की राशि को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के लिए 100 करोड़ की राशि को दी स्वीकृति
 
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो गांव नगर निगमों में शामिल हुए हैं और ऐसे गांवों की पंचायतों का पैसा भी नगर निगमों को ट्रांसफर हुआ है, इसकी जानकारी दी जाए ताकि वह राशि उन्हीं गांवों के विकास कार्यों पर खर्च की जाए। मुख्यमंत्री पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के लिए 100 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी है।

वर्ष 2024-25 के दौरान कराए जाएंगे 156.58 करोड़ रुपये के विकास कार्य


पंचूकला महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान 156.58 करोड़ रुपये के बड़े विकास कार्य कराए
जाएंगे। इसकी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। सेक्टर-32 में विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। जिसमें 13.75 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बैठक में महानगर विकास प्राधिकरण के 175 करोड़ रुपये के बजट का मंजूरी दी गई है। बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजन,

शहरी संपदा मंत्री जेपी दलाल, पंचकूला विधायक व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोक्ल, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अर्बन प्लानिंग सलाहकार डीएस ढेसी, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, पंचकूला महानगर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग और पंचकूला उपायुक्त यश गर्ग मौजूद रहे।