India H1

डबवाली शहर की बरसात से बिगड़ी व्यवस्था, लोगों को हो रही है भारी परेशानी

डबवाली शहर की बरसात से बिगड़ी व्यवस्था, लोगों को हो रही है भारी परेशानी
 
डबवाली शहर

सिरसा जिले में कल देर रात हुई भारी बारिश से डबवाली शहर की  व्यवस्था बिगड़ी गई है। डबवाली में भारी बरसात के कारण गलियां बिखर गई हैं। जिस लोगों को भारी परेशानी हो रही है। हलके के विधायक अमित सिहाग ने भी आज मौके पर जाकर शहर की बिगड़ी हुई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


इस दौरान विधायक सिहाग ने आज शहर के वार्ड नंबर 2,3,16,20 में जाकर बारिश के कारण टूटी गलियों, सीवरेज, पानी की पाईप डालने अथवा पुनःनिर्माण के लिए उखाड़ी गलियों के कारण फैली अव्यस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी। शहर वासियों ने उन्हें गलियों के निर्माण में भर्ती जा रही है अनियमिताओं तथा निर्माण कार्य में हो रही देरी से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की। 


विधायक ने जन स्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद के अधिकारियों को स्थिति से करवाया अवगत 


     मौके पर ही सिहाग ने जन स्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अमित सिहाग ने अधिकारियों को जिन गलियों में सीवरेज अथवा पेयजल पाइप बिछाई जानी है उसका काम पूरा करवा, गलियों का जल्द पुनर्निर्माण ठेकेदारों के माध्यम से  करवाने को कहा।

इसके साथ ही विधायक ने जो गलियां बरसात के चलते बैठ गई है उनको भी ठीक करवाने हेतु अधिकारियों  को कहा। विभागीय अधिकारियों ने काम में सुधार लाते हुए जल्द समाधान हेतु अमित सिहाग को आश्वस्त किया।