India H1

Haryana News: हरियाणा में किसानों की बल्ले बल्ले, 135 करोड़ रुपए डालेगी सैनी सरकार, जानें पूरी जानकारी 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बड़ा तोहफा दिया है। पिछले दिनों प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और बैमौसमी बारिश के चलते प्रदेश के किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था।
 
haryana news

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बड़ा तोहफा दिया है। पिछले दिनों प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और बैमौसमी बारिश के चलते प्रदेश के किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। जिसके चलते प्रदेश के किसान पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे हेतु सरकार से मांग कर रहे थे। इन फसलों की मुआवजा राशि के लिए किसान प्रदेश में पिछले काफी दिनों से धरना प्रदर्शन भी कर रहे थे। आज भिवानी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों की मांग को स्वीकार करते हुए मुआवजा राशि जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री ने की 135 करोड रुपए की मुआवजा राशि जारी 

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  किसानों को बड़ी सौगात देते हुए क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने हेतु 135 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों को आज यह सौगात प्रदेश के भिवानी जिले एक प्रोग्राम के दौरान दी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने आज जिला भिवानी में आयोजित समारोह में किसान कल्याण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए किसानों को यह तोहफा दिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से रबी-2024 में क्षतिग्रस्त फसलों की 135 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है। मुख्यमंत्री ने आज यह मुआवजा राशि सीधे प्रदेशभर के 54,000 से ज़्यादा किसानों के खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री द्वारा क्षतिग्रस्त फसलों की मुआवजा राशि जारी करने के बाद प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है।