Haryana Ka Mousam: हरियाणा में आज बिजली की कड़कड़ाहट के साथ गिरेंगे ओले, सिरसा, जींद समेत इन 11 जिलों में मौसम का अलर्ट, जाने आने वाले दिनों में मोसम का हाल
चंडीगढ़ : कड़ाके की ठंड के बाद हरियाणा में मौसम में काफी बदलाव देखा गया है। वहीँ हरियाणा के कई जिलों में आज धुप के दर्शन होंगे जबकि कई जिलों में बारिश और ओलों के साथ किसानों की चिंता बढ़ेगी। कल प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद आज भी बारिश की के आसार बने हुए है। 2 फरवरी यानी कल को धुंध गहराने के आसार हैं। 3-4 फरवरी को फिर से बारिश के साथ ओले भी देखने को मिल सकते है।
बता दे की है कि मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में 0.4 डिग्री का भी बदलाव देखा गया है। पिछले 14 साल में जनवरी के दिन सबसे ठंडे रहे। जबकि 8 साल में सबसे कम बारिश को भी आँका गया है। 2016 के बाद ऐसी स्थिति आई है, जब जनवरी में इतनी कम बारिश दर्ज की गई है।
Haryana में Alert
मोसम विभाग की माने तो हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, जींद, जिले शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। तेज गति से हवा भी चलती हुई नजर आएगी। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी और कई जिलों में धुप के दर्शन भी होंगे।