India H1

Haryana: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम सैनी ने किया बड़ा एलान, इतने फीसदी बढ़ाया वेतन 

देखें पूरी जानकारी 
 
haryana ,hkrn ,cm saini ,salary ,salary hike ,da hike ,increase ,haryana news ,haryana Breaking news ,हरियाणा,haryana chief minister ,nayab singh saini ,cm saini news ,cm saini news today ,hkrn employees ,haryana government ,हरियाणा सरकार, कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन,

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। हरियाणा KRN के कर्मचारियों के वेतन में 8% की बढ़ोतरी की गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्तर 1, स्तर 2 और स्तर 3 के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख 19 हजार 861 ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका आज न्यूनतम वेतनमान है, जिसके माध्यम से 8% की वृद्धि की गई है। वहीं, सीएम ने कहा कि HKRN के सभी भाइयों-बहनों को आज इसका काफी फायदा मिलेगा।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि इसे 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। हालांकि, हरियाणा मंत्रिमंडल की हालिया बैठक में एचकेआरएन के वेतन में वृद्धि को लेकर चर्चा हुई थी। 1 जुलाई से, मुख्यमंत्री ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8% की वृद्धि की है और उन्हें लाभार्थी बनाया है।