India H1

Haryana Politics: लोकसभा की 10 सीट जीतने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, हुई कई नियुक्तियां 

नियुक्तियों में 29 पदाधिकारियों के नाम 
 
bjp haryana

Haryana Politics: देश में अब लोकसभा चुनाव होंवे में थोड़ा ही समय बचा है। ऐसे में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए हर दिन चुनाव के लिहाज से बहुत बड़ा है। बीजेपी हरियाणा लोकसभा की 10 की 10 सीट जितना चाहती है और केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितने का प्रयास कर रही है।   

इसी के चलते बुधवार को बीजेपी हरयाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायाब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने देर रात प्रदेश स्तर पर संगठन में कई नियुक्तियों की लिस्ट जारी की। जारी की लिस्ट में प्रदेश प्रकोष्ठ के अलावा और विभागों के 80 कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस लिस्ट में 29 पदाधिकारियों के नाम हैं।  

पीएम मोदी की मन की बात को संभालेंगे संदीप जोशी:
फरीदाबाद के संदीप जोशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात (Mann Ki Baat) को सँभालने की जिम्मेदारी मिली है। 6 बूथ स्तरीय कार्यक्रम के लिए अंबाला से संजय शर्मा को चुना गया है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री (CM Manohar Lal Khattar) के कार्यक्रम के लिए मोहन लाल बडौली, प्रदेश महामंत्री, सोनीपत को जिम्मेदारी दी गई है।

रेणू डाबला को मिली बड़ी जिम्मेदारी:
कॉल सेंटर के लिए रेणू डाबला, प्रभारी/रोहतक और नरेंद्र भारती, सह प्रभारी/सोनीपत का नाम सुझाया गया है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम रिपोर्ट प्रमुख, श्री सुरेंद्र पूनिया/ हिसार को अहम रोल दिया गया है। वहीं बात करें प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी की तो इसके लिए दीपक कुमार, रोहतक को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

विपुल गोयल का भी लिस्ट में नाम:
बूथ एनालिसिस और सोशल मीडिया की बात करें तो डॉ अर्चना गुप्ता, प्रभारी/पानीपत और प्रवीन जैन, सह प्रभारी/ हिसार को जिम्मेदारी दी गई है। सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए विपुल गोयल, फरीदाबाद का नाम सुझाया गया।