India H1

Hisar News: संयुक्त किसान मोर्चा और प्रशासन की बीमा क्लेम को लेकर बैठक रही विफल, किसानों की सड़क पर उतरने की तैयारी

30 में से 17 गावों का आ चूका है क्लेम- प्रशासन 
 
sanyukt kisan morcha

Hisar News: बुधवार को हिसार के लघु सचिवालय में 72 गांवों के बिमा क्लेम और मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच बैठक हुई। किसान नेताओं ने अपनी मांगों को एडीसी नीरज और एसपी मोहित हांडा की अध्यक्षता में उनके सामने रखा और इस पर चर्चा हुई। 

17 गांवों का आ चूका है क्लेम: प्रशासन 
इस बैठक में कोई भी सहमति नहीं बन पाई है। प्रशासन ने किसानों को अवगत करवाया कि, 30 गांवों का बिमा क्लेम आ चूका है। प्रशाशन ने बताया कि, 30 गावों में से 17 गाँवों को 9 क्रोरा 55 लाख का क्लेम डालना शुरू कर दिया गया है। 

कब मिलेगा मुआवजा?
बतादें कि, अभी पटवारियों की हड़ताल चल रही है। जैसे ही पटवारियों की हड़ताल ख़त्म हो जाएगी क्लेम मिलना शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि उनके खाते में कोई भी पैसा नहीं आया है। ऐसे में किसानों ने गुरुवार को राजगढ़ रोड को जाम करने का ठान लिया। ऐसे में किसान संगठनों ने ग्रुप के माध्यम से अलर्ट कर दिया है। 

किसान मोर्चा का पक्का मोर्चा रहा जारी:
जिला सचिव व राज्य कमेटी सदस्य सारज भुल्लर ने बताया कि प्रशासन के अनुसार 17 गांवों का क्लेम का नौ करोड़ 55 लाख रुपये खाते में डालना शुरू कर दिया, पर किसी खाते में पैसा नहीं आया। जिन एक लाख 35 हजार किसानों का कंपनी ने प्रीमियम वापस किया है। वह किसान न मुआवजा तो न क्लेम के लिए आवेदन कर पाए। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा का पक्का मोर्चा जारी रहा।