India H1

हरियाणा: हरियाणा के हिसार में विधायक भव्य बिश्नोई  से किसानों ने खराब फसलों के मुआवजे के बारे में की बात जाने क्या मिला जवाब 

हरियाणा: हरियाणा के हिसार में विधायक भव्य बिश्नोई  से किसानों ने खराब फसलों के मुआवजे के बारे में की बात जाने क्या मिला जवाब 
 
BJP pratyashi Ranjeet Chautala

हरियाणा के हिसार में भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला(BJP pratyashi Ranjeet Chautala) की पक्ष में चुनाव प्रचार को आए भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई(BJP vidhayak Bhavya Bishnoi) से किसानों ने सवाल पूछे। किसानों ने गांव की सड़कें, पीने के पानी की समस्या, बकाया फ़सल बीमा सहित अन्य मुद्दों को उठाया। विधायक भव्य बिश्नोई ने किसानों के सवालों का जवाब दिया और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इन समस्याओं को पूरा किया जाएगा।

मंडी आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई (aadampur vidhayak Bhavya Bishnoi)चुनाव प्रचार को लेकर चूली कलां गांव में कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कुछ किसान पहले से ही मौजूद थे। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति इकाई के प्रधान राजेश बेनीवाल, प्रताप बेनीवाल(Pratap Beniwal) व अन्य किसानों ने विधायक भव्य बिश्नोई(vidhayak Bhavya Bishnoi) से किए गए सवाल किए।


किसानों ने बताया कि 2021 में आदमपुर और बालसमंद में किसानों का बकाया मुआवजा(balsamand tahsil muaawja), 2022 बालसमंद तहसील(balsamand tahsil) पाले से ख़राब हुई सरसों का मुआवजा किसानों को नहीं मिला है। इस पर भव्य ने कहा कि आप एक कमेटी बनाओ। सीएम नायब सैनी(CM Nayab Saini) हिसार आ रहे हैं, आपको उनसे मिलवाया दिया जाएगा। वही किसानों ने कहा कि गांव चूली कलां में सड़कें टूटी हुई है। इस पर भव्य ने कहा कि सड़कों के टेंडर हो चुके है। जल्द ही सड़कें बनना शुरू जाएंगी।

किसानों(Kisan) ने गांव में पेयजल सप्लाई में गंदे पानी को लेकर विधायक से सवाल किया। इस पर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारी से फोन पर बात की और सोमवार तक समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक भव्य बिश्नोई(vidhayak Bhavya Bishnoi) वहां से चले गए।