India H1

Jind News: जींद में 11 फरवरी को OPS संकल्प महारैली, वोट फॉर OPS का देंगे नारा 

सरकार के खिलाफ भारी रोष, 1 लाख से अधिक कर्मचारी होंगे शामिल 
 
ops news jind

Jind News: जींद के एकलव्य स्टेडियम में पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा 11 फरवरी को ओपीएस (OPS) संकल्प महारैली करने जा रही है। इस रैली में राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। विजेंद्र धारीवाल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, ने कहा कि, पिछले एक महीने से विभाग, ब्लॉक व जिला स्तर पर रैली की तैयारियां की जा रही। 

वोट फॉर OPS का देंगे नारा:
ऐसा माना जा रहा है कि जींद महाराल्ल्य में करीब एक लाख से भी ज्यादा की संख्या में कर्मचारी/अधिकारी जुड़ेंगे और वोट फॉर ओपीएस (Vote For OPS) का नारा देंगे। पिछले साल 19 फरवरी को 70 हजार से अधिक कर्मचारी हरियाणा के पंचकूला पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने जून में साइकिल यात्रा भी निकाली थी। 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में कर्मचारियों ने अपना बल प्रदर्शन दिखाया था।   

सरकार के खिलाफ रोष:
पिछले पांच सालों में पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा लगातार प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल, रैलियां की गई। बतादें कि, पंचकूला में 19 फरवरी को आंसू गैस, लाठीचार्ज भी हुआ, इसके बाद हरियाणा सरकार द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी हुआ। 3 मार्च को कमिटी की एक मीटिंग के बाद सरकार द्वारा कोई भी मीटिंग नहीं बुलाई गई। इसके अलावा OPS बहाली की तरफ कोई भी उचित कदम नहीं उठाया। इस कारण लाखों कर्मचारियों और अधिकारीयों में प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी रोष है।  

OPS आंदोलन को गांव स्तर पर किया जा रहा मजबूत:
पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र धारीवाल ने बताया कि, पेंशन बहाली संघर्ष समिति द्वारा प्रदेश में ओपीएस आंदोलन को गांव स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। 5200 से अधिक गांव में टीम बनाई गई है। अगर सरकार अपने अंतिम बजट में ओपीएस बहाल नही करती तो आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में संघर्ष समिति द्वारा वोट फ़ॉर ओपीएस की मुहिम चलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि, सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है वहीं कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। नेता एक दिन के लिए भी विधायक, सांसद चुने जाने पर चार चार पेंशन ले रहे हैं और कर्मचारी अपना पूरा जीवन सरकारी सेवा में जनता को समर्पित करता है फिर भी उसे बाजार के हवाले धकेला जा रहा है जो कि कदापि न्याय संगत नहीं है।

धारीवाल ने कहा कि, राज्य की गठबंधन सरकार के ओपीएस बहाली पर नकारात्मक रवये और उपमुख्यमंत्री द्वारा ओपीएस बहाली पर की गई वादाखिलाफी से प्रदेश के सभी कर्मचारियों में भारी रोष है जिसको लेकर 11 फरवरी को जींद के एकलव्य स्टेडियम में ओपीएस महारैली की जाएगी जिसमें प्रदेश के 1 लाख से अधिक कर्मचारी व उनके परिवार पहुंच अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।