India H1

जुलाना की परशुराम धर्मशाला में मोहनलाल बड़ौली के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

जुलाना की परशुराम धर्मशाला में मोहनलाल बड़ौली के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
 
परशुराम धर्मशाला

जुलाना कस्बे की परशुराम धर्मशाला में भाजपा द्वारा मोहनलाल बडोली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ब्राहमणसभा ने खुशी जाहिर की है। बुधवार को परशुराम धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राहमणसभा के कोषाध्यक्ष सतपाल कौशिक ने की।

लोगों को संबोधित करते हुए सतपाल कौशिक ने कहा कि भाजपा ने समाज को विशेष सम्मान देते हुए मोहन लाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मोहन लाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सर्व समाज एक मंच पर एकत्रित होगा। भाजपा द्वारा मोहनलाल को प्रदेशाध्यक्ष बनाना भाजपा की दुरदर्शी सोच को दशार्ता है।

एक छोटे से कार्यकर्ता और किसान के बेटे को प्रदेश की इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपना दशार्ता है कि भाजपा में कार्यकतार्ओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। भाजपा में परिवार ना होकर कार्यकतार्ओं को पूरी जिम्मेवारी सौंपी जाती है। मोहन लाल ने 1989 में संघ से जुड़कर राजनीति की शुरूआत की थी।

तब से लेकर उन्होंने पूरी निष्ठा से काम करते हुए पार्टी के संगठन को बढ़ृाने का काम किया। ब्राहमण सभा ने कहा कि  मोहनलाल का जुलाना पहुंचने पर सभा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्नधान ओमप्रकाश, सतपाल कौशिक, रोहतास, त्रिलोकीराम, सज्जन, मीनू शर्मा, सचिन अत्री, प्रदीप शर्मा, जागेराम, राममेहर, दयानंद, मोहित आदि मौजूद रहे।


जुलाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक


भाजपा नेता डा. सुरेंद्र लाठर के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा सुरेंद्र लाठर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने राई के विधायक और सोनीपत लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी मोहन लाल बडौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

मोहन लाल के नेत्तृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। लाठर ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। भाजपा सबका साथ सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग का एक समान विकास करवा रही है।

मोहन लाल बड़ोली के नेत्तृत्व में प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की बहूमत से सरकार बनेगी। डा. सुरेंद्र लाठर ने कहा कि मोहन लाल के प्रदेशाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।