कबड्डी स्टार दीपक हूडा ने भाजपा की ज्वॉइन, मेहम विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव
Deepak Hooda: दीपक हूडा, जो भारतीय कबड्डी के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं, अब राजनीति के मैदान में भी अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। जानिए उनके खेल से लेकर राजनीति तक के सफर के बारे में।
हाल ही में भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें दीपक हूडा को मेहम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दीपक और उनकी पत्नी स्वीटी बूरा ने 6 महीने पहले भाजपा ज्वॉइन की थी।
दीपक हूडा ने जुलाई 2022 में स्वीटी बूरा से शादी की। स्वीटी भी खेल जगत का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने महिला विश्व चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता था।
दीपक हूडा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स भी उनकी लोकप्रियता का प्रमाण हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 524K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपने खेल और निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं।