India H1

हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भर्ती नीति में हुए बड़े बदलाव, यहाँ देखें पूरी जानकारी 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने अपनी अस्थायी कर्मचारी भर्ती नीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अगर आप भी इन बदलावों में रुचि रखते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। हम आपको सभी बदलावों के बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तार से बताएंगे।
 
HKRN Bharti New Process

HKRN Bharti New Process: हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने अपनी अस्थायी कर्मचारी भर्ती नीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अगर आप भी इन बदलावों में रुचि रखते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। हम आपको सभी बदलावों के बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तार से बताएंगे।

150 से घटकर 100 अंक प्रणाली

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना तहत मिलने वाले 50 अंक अब नहीं दिए जाएंगे।. पहले अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती के लिए 150 अंकों की व्यवस्था थी, जिसमें से 50 अंक इस योजना के तहत मिलते हैं. अब इस योजना से अंक हटा दिए गए हैं और कुल अंक 100 अंक कर दिए गए हैं।

आयु सीमा में छूट

नई नीति के तहत अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान की गई है। वर्तमान में कर्मचारी अधिकतम 58 वर्ष की आयु तक सेवा में रह सकते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त कौशल योग्यता के लिए अब केवल 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि पहले यह 20 अंक का होता था।

चयन प्रक्रिया में बदलाव

HKRN चयन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जो सरकारी नौकरियों के लिए योग्यता की आयु सीमा को संशोधित करते हैं। नई आयु सीमा ने अधिक अवसर प्रदान किए हैं, जिससे आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।

न्यूनतम आयु सीमा               18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा           42 वर्ष
अनुभव के आधार पर छूट      5 वर्ष

अतिरिक्त छूट प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए, और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

अंकों का वितरण

नई प्रणाली के तहत, उम्मीदवारों को अधिकतम 100 अंकों पर मूल्यांकित किया जाएगा। अंकों का वितरण निम्नलिखित है:

पारिवारिक आय                         40 अंक
उम्र                                         10 अंक
अतिरिक्त कौशल योग्यता             5 अंक
अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता          5 अंक
सामाजिक-आर्थिक स्थिति            10 अंक
CET पास उम्मीदवार                 10 अंक
ईज ऑफ डेप्लॉयमेंट                  10 अंक
सरकारी कार्य अनुभव                 10 अंक

इस प्रकार, कुल 100 अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा चयन प्रक्रिया में किए गए इन बदलावों ने समाज में एक नई सोच को जन्म दिया है। यह नई नीति सभी को समान अवसर प्रदान करके भेदभाव को खत्म करने और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को अधिक मौके देने में मदद करेगी। यह कदम हरियाणा के लोगों के लिए नौकरी के नए अवसरों के द्वार खोलेगा और उन्हें अपने सपनों की नौकरी पाने में मदद करेगा।