India H1

 Metro: गुड़गांव वाले होंगे निहाल ! जल्द फर्राटा  भरेगी मेट्रो, बनेंगे 27 स्टेशन 

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) बोर्ड की बैठक में डिटेल डिजाइन कॉन्ट्रैक्ट (DDC) पर मुहर लग सकती है। जियो टेस्टिंग और मिट्टी की जांच पूरी होने के बाद अब पिलर निर्माण की हरी झंडी मिल गई है।
 
 Metro

Haryana Metro: हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) बोर्ड की बैठक में डिटेल डिजाइन कॉन्ट्रैक्ट (DDC) पर मुहर लग सकती है। जियो टेस्टिंग और मिट्टी की जांच पूरी होने के बाद अब पिलर निर्माण की हरी झंडी मिल गई है।

डीडीसी की जिम्मेदारियाँ

मेट्रो स्ट्रक्चर का डिजाइन तैयार करना
पिलर का निर्माण कैसे और कहां होगा
ट्रैक की चौड़ाई और स्टेशन की स्थिति तय करना
निर्माण के लिए आवश्यक जमीन की मात्रा

मेट्रो प्रोजेक्ट

13 अगस्त 2020 को मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर साइबर सिटी तक मेट्रो चलाने की मंजूरी मिली थी। 28.50 किमी लंबी लाइन में 27 स्टेशन बनाने का प्लान है।

1    सेक्टर-45
2    साइबर पार्क
3    सेक्टर-47
4    सुभाष चौक
5    सेक्टर-48
6    सेक्टर-72 ए
7    हीरो होंडा चौक
8    उद्योग विहार फेज- 6
9    सेक्टर-10
10    सेक्टर-37
11    बसई गांव
12    सेक्टर-9
13    सेक्टर 7
14    सेक्टर 4
15    सेक्टर-5
16    अशोक विहार
17    सेक्टर-3
18    बजघेड़ा रोड
19    पालम विहार एक्सटेंशन
20    पालम विहार
21    सेक्टर-23ए
22    सेक्टर-22
23    उद्योग विहार फेज-4
24    उद्योग विहार फेज-5
25    साइबर सिटी
26    द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101)

ओल्ड सिटी में मेट्रो कनेक्टिविटी का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। HMRTC की बैठक में डीडीसी पर निर्णय होते ही मेट्रो का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे ओल्ड और न्यू सिटी के बीच यात्रा आसान हो जाएगी और शहर की विकास की रफ्तार बढ़ेगी।