India H1

नायब सैनी सरकार प्रदेश की धर्मशालाओं पर खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए, किया जाएगा नवीनीकरण

नायब सैनी सरकार प्रदेश की धर्मशालाओं पर खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए, किया जाएगा नवीनीकरण
 
भारतीय संस्कृति

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की धर्मशालाओं के उदारीकरण हेतु 100 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश में स्थापित सभी अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के नवीनीकरण व सुधारीकरण के लिए 100 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के बैकलॉग को खत्म कर बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत देने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कामों में अगर कहीं कमी रह गई है तो जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर उनका अभिवादन करने पहुंचे अनुसूचित जाति समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जैसे ही अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने पगड़ी पहनकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया तो जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अंदर धर्मशालाओं के नवीनीकरण हेतु करोड़ों रुपए जारी करने का आश्वासन दिया।

भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु मजबूत कदम उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु मजबूती से कदम उठा रही है। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने सांस्कृतिक विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के साथ-साथ देश में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और संविधान और आरक्षण को लेकर दुष्प्रचार किया गया। बाबा भीमराव अंबेडकर ने पवित्र संविधान भारत को दिया और इसी संविधान के अनुरूप आज हमारा देश चल रहा है। विपक्ष द्वारा संविधान को खत्म करने संबधी दुष्प्रचार करते हुए कहा गया कि अगर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन गए तो यह संविधान और आरक्षण को खत्म कर देंगे।

वह लोग पवित्र संविधान को मंच पर दिखाकर दुष्प्रचार करते थे, जिन्होंने कभी संविधान को सम्मान ही नहीं दिया। जवाहरलाल नेहरू के समय में बाबा साहेब ने कहा था कि धारा 370 को संविधान में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। बाबा साहब ने तब धारा-370 का विरोध किया था।

कांग्रेस द्वारा उस समय संविधान के मूल भाव से खिलवाड़ करते हुए धारा-370 को संविधान से अलग किया गया था। लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया है। हमारी सरकार सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने हेतु हरियाणा प्रदेश में धर्मशालाओं के नवीनीकरण और सुधारीकरण हेतु 100 करोड़ रुपए जारी करेगी।