India H1

अंबाला से दिल्ली, चंडीगढ़ के रुट किसान आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन ने किया डाइवर्ट, दिल्ली से चंडीगढ़ के रूट भी हुए डाइवर्ट

किसान आदोलन के चलते अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले रूट को पुलिस प्रशासन ने डायवर्ट कर दिया ही है।
 
Ambala to Chandigarh root ,ambala news,latest news ambala
हरियाणा प्रदेश के अंबाला जिले में पुलिस प्रशासन ने चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले रास्ते किसान आंदोलन के चलते डायवर्ट कर दिए हैं। अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाली यात्रियों को अब अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़ से पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जाना पड़ेगा। वही अंबाला से दिल्ली जाने वाले यात्री अब कैपिटल चौक से साहा होते हुए शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से दिल्ली जा सकते हैं।
अंबाला के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कुच करने का ऐलान कर रखा है। किसानों के ऐलान को देखते हुए प्रशासन ने हरियाणा प्रदेश के चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले पांच रूट डायवर्ट कर दिए हैं। आपको बता दे की सरकार और किसानों के बीच में जैसे-जैसे समय निकल रहा है तल्खी बढ़ती जा रही है। किस किसी भी हाल में दिल्ली में प्रवेश करने हेतु अड़े हुए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन भी सख्त मोड में दिखाई दे रहा है और कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता। किसानों के आंदोलन के चलते हरियाणा सरकार ने आज सुबह 06:00 बजे से 13 फरवरी तक हरियाणा प्रदेश के आठ जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। आज सुबह से ही जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला आदि जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को भारी समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन के चलते रुट डायवर्ट होने के कारण भी प्रदेश में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस द्वारा चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले और पंजाब से दिल्ली जाने वाले रूट डायवर्ट किए गए हैं। पंचकूला चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले व्यक्ति अब हाईवे नंबर 344 से यमुनानगर होते हुए दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ हेतु प्रशासन ने रूट डायवर्ट करते हुए दिल्ली, सोनीपत, करनाल, इंद्री व लाडवा का रूट दिया है।