सिरसा राजस्व विभाग में सिएम फ्लाइंग ने की रेड, किसानों का 65.9 करोड़ का मुआवजा अभी तक नहीं किया था वितरित।

सिरसा राजस्व विभाग में कामकाज की निगरानी करने के लिए सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को रेड की। इस दौरान जहां एक ओर कर्मचारियों की हाजिरी का रिकार्ड खंगाला वहीं दूसरी ओर विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। जांच में खुलासा हुआ है कि जहां एक ओर अधिकारी किसानों का मुआवजा समय पर वितरित नहीं कर पाए वहीं दूसरी ओर रिकवरी भी पेंडिंग है। इतना ही नहीं फर्द की नकल वितरित करने में भी विभाग की कार्रवाई ढीली है।
शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने राजस्व विभाग के कार्यालय में रेड की। सीएम फ्लाइंग की टीम डीएसपी कृष्ण कुमार, एसआई राजेश कुमार, एएसआई चंद्रपाल और साधुराम पर आधारित टीम ने कार्यालय में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाला। हालांकि डीआरओ अवकाश पर थे जबकि बाकी कर्मचारी उपस्थित मिले।
इस दौरान व्यापक स्तर पर जांच की गई। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। वर्ष 2020 में खरीफ की फसल खराब हो गई थी। सरकार की ओर से किसानों का मुआवजा के रूप में 65 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी हुई। ये राशि राजस्व विभाग की ओर से प्रभावित किसानों को वितरित की जानी थी।
लेकिन खुलासा हुआ है कि विभाग 65 करोड़ 9 लाख 81 हजार 353 रुपये वितरित ही नहीं कर पाया। इस कारण उक्त राशि सरकार ने वापस मंगवा ली और किसान वंचित ■ रह गए। राजस्व विभाग की ओर से किसानों से मॉल (लगान) की रिकवरी की जाती है।
जांच में पता चला है कि विभाग करीब • 1 लाख 93 हजार रुपये की ही रिकवरी - कर पाया है। जबकि 14 करोड़ 14 - लाख 75 हजार से ज्यादा की रिकवरी - अभी तक बकाया है। जब इसका - कारण पूछा गया तो अधिकारियों ने तर्क दिया कि जिले में नंबरदारों के पद - खाली पड़े हैं। इसलिए रिकवरी नहीं कर • पाए हैं और पेंडिंग है।
राजस्व विभाग के कार्यालय में 26 सीएम विंडो पेंडिंग मिली।
* समाधान शिविर के दौरान आई शिकायतों में - से भी अभी तक 4 - शिकायतों का निवारण पेंडिंग है।
* नेत्रहीन लोगों की रजिस्ट्री - करवानी होती है लेकिन - विभाग नहीं कर पाया और 17 जून से 2 रजिस्ट्रियां - अभी तक पेंडिंग हैं।
- • नकल फर्द की भी 50 - कॉपी अभी तक पेंडिंग है। विभाग का तर्क है कि - उक्त लोग लेने ही नहीं आए हैं