India H1

Sirsa Latest News: जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 15 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन 

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दिखाई कम रूचि 
 
sirsa latest news

Sirsa Latest News: वीरवार को बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें करीब 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया और इनमें से 15 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बतादें कि, 54 खिलाड़ियों का प्रतियोगिता के लिए चयन होना था लेकिन कम संख्या में प्रतिभागी होने के कारण सिर्फ15 खिलाड़ी ही चुने गए। 

गुरुवार को सुबह 9 बजे से शहीद भगत सिंह स्टेडियम में  योग खिलाड़ी एकत्रित होना शुरू हो गए। सबसे पहले खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ। इसके बाद करीब 11 बजे प्रतियोगिता शुरूहुई। प्रतियोगिता में 9 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 9 से 14, 14 से 18 व 18 से 28 वर्ष तक के खिलाड़ियों के तीन आयु वर्ग बनाए गए थे। प्रत्येक आयु वर्ग से 9 महिला व 9 पुरुष खिलाड़ियों का चयन होना था।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई कम रूचि:
जिला खेल विभाग की तरफ से आयोजित इस जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कम रूचि दिखाई। जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सिर्फ 90 खिलाड़ियों भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की अनुमानित संख्या 500 मानी जा रही थी और इनमें से 54 खिलाड़ियों का चयन होना था, लेकिन खिलाडियों की संख्या कम होने के कारण सिर्फ 15 खिलाडियों का ही चयन किया गया।

इन 4 प्रतिस्पार्धाओं में लिया हिस्सा:
- तालबद्ध योगासन पेयर
- ट्रेडशिनल योगासन
- आरर्टिस्टीक योगासान सिंगल
- आरर्टिस्टीक योगासान पेयर

तियोगिता के नतीजे:
- ट्रेडशिनल योगासन:
पुरूष, आयु वर्ष 9 - 14
चवान जाखड़, प्रथम
रोहित जाखड़, द्वितीय
गौरव, तृतीय

आयु वर्ग 14 - 18
मनीष, प्रथम
आशीष, द्वितीय
अंकित, तृतीय

आयु वर्ग 18 - 28
अंश, प्रथम
केवल कृष्ण, द्वितीय
साहिल, तृतीय

महिला, 9 - 14 आयु वर्ग 
पूजा, प्रथम
ऐना, द्वितीय
रूकशाना, तृतीय

18 - 28 आयु वर्ग 
मोनिका, प्रथम
ममता, द्वितीय
सुदेश, तृतीय

जिला खेल अधिकारी, सिरसा, शमशेर सिंह ने बताया कि, शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वीरवार को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।