India H1

जुलाना में पहुंचे सोनीपत के सांसद सपताल ब्रह्मचारी बोले प्रदेश में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम

जुलाना कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी पहुंचे। सतपाल ब्रह्मचारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है और प्रदेश में कांग्रेस की बहूमत की सरकार बनेगी।

लोकसभा चुनाव में देखने को मिला की लोग भाजपा से तंग है और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को 5 सीटें देकर विधानसभा का बहूमत का रास्ता साफ किया है। भाजपा की नीतियों के चलते आज लोग दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।

प्रदेश में किसान, मजदूर, कर्मचारी सड़कों पर उतर कर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की सरकार को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नही है। प्रदेश महंगाई और बेरोजगारी में नंबर वन पर पहुंच गया है। 

कांग्रेस अकेल चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम 

इंडिया गठबंधन के मुद्दे पर बोलते हुए सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अकेल चुनाव लड़ सकती है पार्टी पूरी तरह सक्षम है और बहूमत प्राप्त करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, राजपाल लाठर, जितेंद्र लाठर धर्मेंद्र ढुल, विरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।