India H1

Fatehabad News: सुभाष बराला ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम में की शिरकत,कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

Haryana News: मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है और यही कारण है कि इस बार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और अधिक प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
 
haryana news

indiah1, Haryana news: -बराला ने कहा, भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा योजना का लाभ
टोहाना, 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के अन्तर्गत आज गांव डाँगरा में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के ब्यूरो एवं किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन सुभाष बराला ने एक दिन का प्रवास किया। एक बार फिर से मोदी सरकार के तहत आगामी चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 


सुभाष बराला ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है और यही कारण है कि इस बार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और अधिक प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने जा रही है।


      उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने गांव चलो अभियान चलाया है। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचागत विकास सुदृढ़ हुआ है।

रेल-सडक़ तंत्र की मजबूती पूरे देश में विकास का आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, सडक़, बिजली, पानी, किसान कल्याण, रक्षा क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य क्षेत्रों में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं में पूरी आस्था है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया बड़ा कदम है।देश के लोग अब यह मानने लगे हैं कि मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है, इसी के चलते आज भारत का विश्व में मान-सम्मान व गौरव बढ़ा है।


   उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत आत्मनिर्भर होगा और विश्व गुरु बनेगा। आज भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है। सरकार ने धारा 370 को हटाया इसमें सबका सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना है। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी केंद्र में एक बार फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में एक फिर से हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले लगभग दस वर्षों में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित होकर कार्य करवाएं हैं, जिससे विकास पटल पर देश हर क्षेत्र में अग्रणी बना है।