India H1

ताऊ देवीलाल को मिले भारत रत्न सम्मान, सिरसा जिले के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के लोगों ने उठाई आवाज

किसान नेता स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी को भारत रत्न सम्मान देने की आवाज उठने लगी है। 
 
Devilal chotala ,inld ,haryana news
भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने के बाद अब संपूर्ण देश में ताऊ के नाम से विख्यात किसान नेता स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी को भारत रत्न सम्मान देने की आवाज उठने लगी है। हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के निवासियों ने ताऊ देवीलाल को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करने हेतु पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है। इनका मानना है कि चौधरी चरण सिंह ने भी किसानों के हित में काम किया था और ताऊ देवीलाल ने भी अपना संपूर्ण जीवन किसानों की आवाज उठाने और किसानों को मजबूत करने में न्योछावर कर दिया था। अगर सरकार चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करती है तो ताऊ देवीलाल को भी भारत रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए।
आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके के विधायक अभय चौटाला ने दादा देवीलाल को भारत रत्न देने की मांग भी की है।
 अभय सिंह चौटाला ने अपने दादा को भारत रत्न देने की मांग करते हुए उनके द्वारा किए गए समाज कल्याण के कार्यों की लंबी फेहरिस्त गिनवाई है। इनेलो के प्रधान महासचिव चौटाला ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना की, लेकिन साथ ही कहा कि जयंत चौधरी को महागठबंधन से तोड़ने के लिए ऐसा किया गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के प्रति यदि इन लोगों के दिलों में सम्मान था तो उन्हें काफी समय पहले यह सम्मान दिया जाना चाहिए था। यह मन से नहीं बल्कि मजबूरी में दिया गया भारत रत्न है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी ने हमेशा अपने जीवन में किसानों की आवाज उठाई थी। इस देश में किसानों के हित के लिए अगर किसी ने सबसे लंबी लड़ाई लड़ी है तो वह स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी ने लड़ी है। सरकार को चोधरी लाल जी के संघर्ष को देखते हुए उन्हें भारत रत्न पुरस्कार देकर उनका सम्मान करना चाहिए।