हरियाणा स्कूल पाठ्यक्रम में होगा बदलाव, नायब सैनी सरकार ने यह नया अध्याय जोड़ने हेतु की घोषणा

हरियाणा प्रदेश के स्कूल पाठ्यक्रम में आने वाले दिनों में बदलाव किया जाएगा। हरियाणा शिक्षा विभाग आने वाले दिनों में स्कूल पाठ्यक्रम में योग का नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। कल योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि
प्रदेश में आगामी 60 दिनों में 100 और व्यायामशालाएं खोली जाएंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनमे नियमित योग का लाभ उठा सकें। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह हिसार में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में योग अभ्यास करने आए योग साधकों को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग द्वारा किया गया। प्रदेश में 1121 स्थानों को चिन्हित करके व्यायामशालाएं खोली गई है। इनमें से 714 व्यायामशालाओं में नियमित योग हो रहा है। सरकार का प्रदेश में घर घर तक योग को पहुंचाने का ध्येय है। इसके जरिए लोगों को स्वस्थ भी करना है।
योग जीवन का न सिर्फ अहम हिस्सा है बल्कि जीवन जीने का भी तरीका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा से प्रस्ताव पारित कराया था। जिसका विश्व के 177 देशों ने समर्थन किया था। आज पूरी दुनिया के 217 देश 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहे हैं।
इसके तहत पाकों, सभागारों, घरों, मुहल्लों, पंचायतों के अंदर साधकों ने योग का अभ्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आहवान किया कि योग को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि योग से शरीर को बीमार होने से बचाया जा सके इसलिए करें योग, रहें निरोग।
हरियाणा स्कूल पाठ्यक्रम में योग को किया जाएगा शामिल
हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि योग को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। हर रोज प्रार्थना सभा से पहले पांच मिनट विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाया जाता है। योग पद्धति भारत की प्राचीन विधा है और योग गुरु बाबा रामदेव ने न केवल भारत के लोगों को बल्कि विश्व के लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उसके बाद प्रधानमंत्री की दूर दृष्टि से योग को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम स्वयं के लिए योग व समाज के लिए योग है।
योग कर शरीर को बनाए स्वस्थ
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के योग एवं व्यायामशालाओं के खोलने की प्रक्रिया के बारे में गोवा, राजस्थान जैसे राज्यों में जानकारी लेने में रुचि दिखाई है। गीता के सदेश में भी योग महत्व के बारे में बताया गया है।
निरोग रहने के लिए योग जरुरी
आज निरोग रहने के लिए योग करना जरूरी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा योग आयोग को पुस्तिका योग प्रोटोकॉल का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिसार की दो और व्यायामशालाओं का उद्घाटन और दो व्यायामशालाओं का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा उन्होंने योग कार्यक्रम के दौरान योग की प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्रों को दो लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने योग से जुड़ी कई सामाजिक संस्थानों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच बैठकर ही योग किया और श्रीनगर से प्रधानमंत्री के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के लोगों के दिए गए संदेश को उद्बोधन भी सुना। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयवीर आर्य और स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने भी संबोधित किया।