India H1

Haryana News: तिरंगा लाइटों की रौशनी में जगमग करेगा हरियाणा, लगाई जाएंगी 82 हजार लाइटें, इस शहर से काम शरू..

Haryana news: पूरे हरियाणा के शहरों में 82 हजार तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। इनके लगने से सड़कें व चौक सुंदर दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि हर चौंक व पार्क आकर्षक बने इसके लिए सजावट के लिए विभिन्न प्रकार की स्मारक व फव्वारे जैसी आधुनिक चीजों का विस्तार किया जायगा।
 
Haryana news

यमुनानगर। हरियाणा का यमुनानगर जिला अब तिरंगे की रौशनी में जगमग करता हुआ दिखेगा। बता दे की स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान निगम एरिया में होने वाले विकास कार्यों पर वार्तालाप की। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी भरपूर विचार किया।

बता दे की इस मोके पर डॉ. कमल गुप्ता ने नगर निगम एरिया को भव्य और आकर्षित बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीँ उन्होंने बैठक में अधिकारीयों को दिशा निर्देश  देते हुए कहा कि यमुनानगर और जगाधरी शहर beautiful सिटी के रूप में दिखनी चाहिए। शहर की साफ-सफाई में कोई कसर नही रहनी चाहिए इसके लिए मशीनों व मैन पावर का योगदान भी लिया जाये।

82 हजार तिरंगा लाइटें

बता दे की स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि यमुनानगर शहर में भी चार हजार लाइटें लगवाई जाएंगी जबकि पूरे हरियाणा के शहरों में 82 हजार तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। इनके लगने से सड़कें व चौक सुंदर दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि हर चौंक व पार्क आकर्षक बने इसके लिए सजावट के लिए विभिन्न प्रकार की स्मारक व फव्वारे जैसी आधुनिक चीजों का विस्तार किया जायगा। उन्होंने कहा कि शहर में जगह को चिन्हित कर बस क्यू शेल्टर बनाए जाएं।