India H1

संघर्ष हमें विरासत में मिली, हम सत्ता के लालची नहीं . डॉ अजय सिंह चौटाला 

संघर्ष हमें विरासत में मिली, हम सत्ता के लालची नहीं . डॉ अजय सिंह चौटाला 
 
डॉ अजय सिंह चौटाला 

जींद।हरियाणा हित में सरकार के भागीदार बने थे और विकास कार्य करवा के दिखाए  जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि कई विरोधी लोग भाजपा के साथ हमारे गठबंधन करने पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने का हमारा एक ही मकसद था कि हरियाणा की जनता के लिए कुछ कर सके।

उन्होंने कहा कि जेजेपी हरियाणा के विकास लिए हमेशा संघर्षरत रही है और हमें जब सरकार में भागीदारी का अवसर मिला तो हरियाणा में खूब विकास के कार्य हुएए यह जनता ने देखा है। यह बात वीरवार को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सफीदों हलके में सोनीपत लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए ग्रामीणों से कही।


 जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक हमने गठबंधन के रिश्ते और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दिल से निभाया। उन्होंने कहा कि हमारे पास आई लोगों की समस्याओं का सरकार के माध्यम से समाधान करवाया गया। इतना ही नहीं जेजेपी ने अपने घोषणा पत्र के अधिकतर वादों को कानूनी रूप देकर अमलीजामा पहनाया है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष हमें विरासत में मिली है और सत्ता का लालच हमारे पर कभी हावी नहीं हुआ। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, सरपंच अनिल कुंडू, खुशीराम बूरा मौजूद रहे।