India H1

Haryana Weekly Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड; जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा हाल?

Haryana weather update: मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सोमवार को दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। वहीं, अगले दो दिन अधिक कोहरा हो सकता है।
 
Haryana weather

indiah1, hisar । सोमवार को भी हरियाणा के मौसम में कोहरे और ठंड का सितम बना हुआ है। अलबत्ता ठिठुरन थोड़ी कम रही। सुबह का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा तो वाहन चालकों के लिए कुछ राहत वाला काम हुआ। 
बता दे कि हरियाणा में मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है

। सोमवार सुबह हरियाणा का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कहीं मध्यम तो कहीं घने कोहरे के असर से विजिबिलिटी का न्यूनतम स्तर 50 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो कई घंटे तक बना रहा।

हरियाणा कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weekly Weather News : मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सोमवार को दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। वहीं, अगले दो दिन अधिक कोहरा हो सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार के बाद आसमान साफ हो जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान फिर से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होने के आसार हैं। ऐसे में कल यानी मंगलवार से सुबह सर्दी फिर से बढ़ सकती है। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

अभी राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

हवा की गुणवत्ता में सुधार

उधर, बारिश के असर से हरियाणा वासियों को प्रदूषित हवा से मिली आंशिक राहत बनी रही।