India H1

योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तौहफा, उत्तर प्रदेश में इस तारीख तक कर्मचारीयों के ट्रांसफर को दी हरि झंडी 

योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तौहफा, उत्तर प्रदेश में इस तारीख तक कर्मचारीयों के ट्रांसफर को दी हरि झंडी 
 
 UP employees NEWS

उत्तर प्रदेश राज्य में योगी सरकार ने कर्मचारियों को बढ़ा तौहफा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के ट्रांसफर शुरू कर  दिए हैं। राज्य में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के के बाद अब  कर्मचारियों के ट्रांसफर फिर से शुरू हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने
जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून तक संपूर्ण राज्य में कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने 30 जून तक ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करने हेतु तैयारी शुरू कर ली है।
राज्य में 30 जून तक होने वाले कर्मचारियों के ट्रांसफर की ट्रांसफर पॉलिसी के नियमों में कोई बदलाव ना करते हुए पिछले साल के ही नियम रखें हैं। 

जिले में 3 और मंडल में 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश राज्य में आज सरकार ने कर्मचारी ट्रांसफर पॉलिसी हरी झंडी दे दी है। आपको बता दें कि इस पॉलिसी के तहत 30 जून तक कर्मचारीयों के ट्रांसफर होंगे। सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ऐसे कर्मचारी जो जिले में 3 साल का कार्यकाल और मंडल में 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन कर्मचारीयों का सरकार की इस ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 30 जून तक ट्रांसफर किया जाएगा।


राज्य सरकार ने इस ट्रांसफर पॉलिसी के तहत दो अलग-अलग समूह बनाए हैं। समूह A और B के 20% अधिकारियों का तबादला हो सकता है। वहीं समूह C और D के 10% कर्मचारियों
के ट्रांसफर विभाग अध्यक्ष द्वारा किए जाएंगे। अगर किसी स्थान पर इससे ज्यादा संख्या
में ट्रांसफर करने की मांग है तो उसके लिए मंत्री की अनुमति अनिवार्य होगी।


सरकार ने राज्य में ट्रांसफर पॉलिसी में अपनी पसंद की जगह ट्रांसफर की व्यवस्था खत्म कर दी है। इस पॉलिसी के तहत पहले उन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा, जो पिछले काफी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं।