India H1

Haryana News:  यमुनानगर में महिला को लिफ्ट देकर कार में बैठाया, रास्ते में आरोपियों ने पार कर दी हैवानियत की हदें, केस दर्ज
 

32 वर्षीय महिला दो फरवरी को अपने मायके सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव में गई हुई थी। जब महिला वहां से शाम को लौट रही थी तो उन्हें कार में आए तिगरा निवासी अजय राणा व उसके साथियों ने रोक लिया। उसे लिफ्ट दी और घर छोड़ने के बारे में कहा
 
Haryana News

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले से सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रही है। बता दे की सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में महिला को कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आ रहा है। आरोप तिगरा निवासी अजय राणा व उसके साथियों पर है। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म भी किया। आरोपितों का हैवानियत यही तक नहीं रुकी, उसके बाद गाड़ी से उसे फेंककर फरार हो गए। मामले में सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हरियाणा के यमुनानगर का मामला 
बता दे की पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, फर्कपुर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 32 वर्षीय महिला दो फरवरी को अपने मायके सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव में गई हुई थी। जब महिला वहां से शाम को लौट रही थी तो उन्हें कार में आए तिगरा निवासी अजय राणा व उसके साथियों ने रोक लिया। उसे लिफ्ट दी और घर छोड़ने के बारे में कहा।  वह आरोपित की बातों में आकर कार में बैठ गई। उसके बाद पूरी घटना को अंजाम दिया गया 

 पुलिस यमुनानगर थाना में मामला दर्ज

आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे फर्कपुर में फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि कार में बैठते ही आरोपित अजय व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की। रात को किसी तरह से पीड़िता ने दुर्गा शक्ति टीम को सूचना दी। पुलिस उसे घर पर छोड़कर गई। मामले में सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।