India H1

Haryana: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में फतेहाबाद का युवक गिरफ्तार 

अदालत ने दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दी 
 
haryana ,fatehabad ,salman khan , firing , arrested , bhirdana , haryana news ,fatehabad news ,village bhirdana ,harry urf harpal , salman khan house firing case ,salman khan news ,हिंदी न्यूज़ ,क्राइम न्यूज़, हरियाणा क्राइम न्यूज़ ,mumbai crime branch ,

Fatehabad: मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार आरोपी हैरी उर्फ हरपाल को गांव भिरड़ाना से अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके 4 दिन की रिमांड मांगी। अदालत ने दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया है। 

मुंबई अपराध शाखा की टीम अब आरोपी को मुंबई ले जाएगी। इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सालंखे के नेतृत्व में मुंबई अपराध शाखा की एक टीम लगभग चार दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम ने गांव भिरड़ाना में मोबाइल की दुकानों का दौरा किया और आरोपी हैरी उर्फ हरपाल के बारे में जानकारी एकत्र कर रही थी। 

बतादें कि, हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इन गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान हैरी उर्फ हरपाल का नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि हैरी उर्फ हरपाल गिरफ्तार आरोपी के संपर्क में था। आरोपी उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क में थे। हालांकि, मुंबई पुलिस ने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।