India H1

Karnal News: करनाल में विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुर पर छेड़खानी समेत परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप

Haryana News: ससुर छेड़खानी करता था और दहेज के लिए भी पेरशान किया करता था। मामले में पुलिस ने धारा 354, 306 के तहत के एफआईआर दर्ज कर लिया है। 

 
karnaal news

indiah1,करनालः हरियाणा के करनाल जिले के गांव पधाना में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्मदाह कर लिया। वहीं महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर इस मामले को लेकर हत्या के आरोप लगाए है। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई है।  इसके साथ ही उन्होंने बाताया कि लड़की के साथ ससुर छेड़खानी करता था और दहेज के लिए भी पेरशान किया करता था।

 मामले में पुलिस ने धारा 354, 306 के तहत के एफआईआर दर्ज कर लिया है। 

बता दे की मामला हरियाणा के करनाल जिले का है जहां मृतक महिला की पहचान मुकेश रानी के रूप में हुई है। उसकी शादी पधाना में हुई थी। परिवार द्वारा बाइक-दहेज अपने समर्थ्य अनुसार दिया गया था, परन्तु ससुर सास पति उसे तंग करते थे साथ साथ ससुर द्वारा छेड़खानी करने के भी आरोप लगे है। 

मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने व छेड़खानी करने की धाराओं केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।