India H1

CA Foundation Result 2023: देखें कब आ रहा है CA Foundation 2023 का परिणाम 

जानिए कहाँ और कैसे देखें अपना रिजल्ट 
 
ca foundation result 2023

CA Foundation Result 2023: आज का दिन सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर विद्यार्थियों के लिए निर्णायक होने जा रहा है। आज के दिन, मतलब 7 फरवरी, 2024 को ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आइसीएआइ) द्वारा दिसंबर 2023 सत्र के लिए आयोजित CA Foundation Course Exam का परिणाम घोषित हो सकता है।  

कहाँ और कैसे देखें CA Foundation Result 2023:
जिन विद्यार्थियों ने ICAI द्वारा पिछले साल दिसंबर में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन दिसंबर 2023 की परीक्षा दी है। वे अपना रिजल्ट जल्द ही देख पाएंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट  icai.nic.in पर देख सकते हैं। सबसे पहले उन्हें होम पेज पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। इस स्टेप के बाद स्टूडेंट को विभिन्न परिणाम लिंक में से फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद विद्यार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और स्क्रीन पर दिए गए कोड को भरना होगा और फिर सबमिट का बटन दबाना होगा। इसके बाद उनका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।  

आखिर कब तक आ सकता है CA Foundation 2023 का रिजल्ट?
बता दें कि फिलहाल ICAI ने अभी तक CA Foundation Result 2023 की घोषणा की खबर साझा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि परिणाम आज शाम तक आ सकता है। इसीलिए विद्यार्थियों को समय-समय पर ICAI की आधिकारिक वेबसाइट देखती रेहनी चाहिए।