India H1

Group D Bharti Latest Update: हरियाणा में Group D और Group  C भर्ती की कमान सीएम खट्टर ने ली अपने हाथों में, दिया ये बड़ा अपडेट 

Haryana news:मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar lal) ने कहा कि प्रदेश में चल रही ग्रुप सी व डी की 60 हजार के लगभग भर्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी।
 
Haryana News

indiah1, Group D Bharti latest Update। हरियाणा में बेरोजगार युवें के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar lal) ने कहा कि प्रदेश में चल रही ग्रुप सी व डी की 60 हजार के लगभग भर्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। बता दे की आगे उन्होंने कहा की पहले ग्रुप सी का परिणाम निकाला जाएगा, उसके बाद ग्रुप डी की भर्ती की जाएगी। यह बात उन्होंने भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

सांसद धर्मबीर सिंह के घर पहुंचे 

बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री सोमवार को सांसद चौ. धर्मबीर सिंह(MP Chaudhary Dhamrbir Singh) के पिता चौ. भल्लेराम के निधन पर दुःख प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे। शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चौ. भल्लेराम ने 94 वर्ष तक स्वस्थ जीवन जीया, वे समाजसेवी तथा नेक इंसान थे उनका सात्विक व्यक्तित्व था।

लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर दी प्रतिकिरिया 

पत्रकारों से रूबरू होते हुए हरियाणा के CM ने कहा कि लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनाव(Lok Sabha and Haryana Assembly elections 2024) उन्हें लगता था कि एक साथ हो सकते हैं, परन्तु अब चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें कोई भी संकते नहीं आया है कि चुनाव एक साथ हो। ऐसे में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव अपने पूर्व निर्धारित समय में होने की संभावना है।

वहीँ उन्होंने चुनाव पर प्रतिकिरिया देते हुए कहा की अबकी बार लोकसभा व हरियाणा विधानसभा में पहले से भी अधिक बहुमत मिलेगा।