India H1

Haryana gov Jobs: हरियाणा प्रदेश में 60000 पदों पर भर्ती जल्द होगी पूरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा

Haryana news: प्रदेश में चल रही  60 हजार के लगभग भर्तियां जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले ग्रुप सी की भर्ती का परिणाम निकाला जाएगा।
 
haryana job alert

indiah1, Haryana jobs update: हरियाणा प्रदेश के बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। हरियाणा प्रदेश में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही प्रदेश में 60000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भिवानी में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रुप डी और सी में चल रही भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही  60 हजार के लगभग भर्तियां जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले ग्रुप सी की भर्ती का परिणाम निकाला जाएगा। ग्रुप सी की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बाद ग्रुप डी की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री सांसद धर्मबीर सिंह के पिता  के निधन पर शोक जताने भिवानी पहुंचे थे.


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के पिता भल्लेराम के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे थे। सांसद चौधरी धर्मवीर के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चौ. भल्लेराम ने 94 वर्ष तक  समाजसेवा की तथा नेक इंसान थे उनका सात्विक व्यक्तित्व था।