India H1

Success Story: पुलिस की नौकरी करने के बाद ये शख्स बना IPS अधिकारी, जानें सफलता की कहानी  

 
पुलिस की नौकरी करने के बाद ये शख्स बना IPS अधिकारी

IPS Vijay Singh Gurjar Success Story : देश में UPSC की  परीक्षा को सबसे कठिन माना जाता है। बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS या IPS अधिकारी बनते है। इस परीक्षा को पास के लिए दिन-रात की कड़ी मेहनत लगती है।

आज हम आपको एक ऐसे ही IPS अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने पुलिस कांस्टेबल की नौकरी करने के बाद IPS अधिकारी बने। हम बात कर रहे है IPS विजय सिंह गुर्जर की। 

विजय सिंह गुर्जर का जन्म राजस्थान के झुंझुनू में हुआ था। विजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में की। विजय ने 2002 में 10वीं की और 2004 में 12वीम पास की। विजय ने इसके बाद 2009 में  संस्कृत से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। 

विजय ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'पापा चाहते थे कि मैं पढ़ाई के बाद टीचर बनूं। इसलिए संस्कृत से ग्रेजुएशन किया। क्योंकि इसमें अध्यापक बनना आसान होता है। पढ़ाई करने के साथ-साथ सरकारी नौकरी की भी तैयारी शरु कर दी।

राजस्थान में शिक्षक की भर्ती, सेना की भर्ती, राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में असफल रहे। 2010 में विजय का सिलेक्शन दिल्ली पुलिस में हो गया। 

विजय ने 2012 में UPSC की तैयारी शुरू की और 2014 में SSC की पास करने पर उन्हें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का पद मिल गया। विजय ने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और 2017 में फिर से UPSC की तैयारी शुरू करके 574वीं रैंक को हासिल किया।