India H1

HSSC ग्रुप सी के रिजल्ट का इंतजार हुआ लंबा, हाई कोर्ट अब इस तारीख को करेगा सुनवाई

HSSC ग्रुप सी के रिजल्ट का इंतजार हुआ लंबा, हाई कोर्ट अब इस तारीख को करेगा सुनवाई
 
HSSC
The wait for HSSC Group C result was long, High Court will now hear on this date

हरियाणा प्रदेश में एचएससी ग्रुप सी का रिजल्ट का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इसका कारण भर्ती पर चल रहा कैस है।हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (HSSC) के तहत ग्रुप C की की भर्ती का रिज़ल्ट का अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आज इस भर्ती पर लगी रोक पर हाई कोर्ट सुनवाई के दौरान आगे की तारीख सुनवाई हेतु तय कर दी है।

आपको बता दें कि भर्ती में एक बड़ा अपडेट निकालकर सामना आया है। एचएसएससी ने ग्रुप सी माध्यम से खाली पड़े पदों को भरने हेतु पिछले दिनों परीक्षा का आयोजन किया था। जिसमें हरियाणा के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी लाखों बच्चों ने भाग लिया था। अब इस भर्ती का परिणाम जारी होने का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इस भर्ती के परिणाम में देरी का कारण कुछ अभ्यर्थियों द्वारा किया गया भर्ती पर कोर्ट केस बताया जा रहा है। ग्रुप सी की 56 और 57 कैटिगरी भर्ती पर हुए केस की सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में आज हुई।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट इस भर्ती पर लगी रोक आज हटा देता तो हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन आज देर रात तक इस भर्ती का रिजल्ट जारी कर देता। लेकिन पंजाब में हरियाणा हाई कोर्ट ने इस भर्ती पर सुनवाई करते हुए आज कोई फाइनल फैसला नहीं किया और अप्रैल महीने की 22 तारीख सुनवाई हेतु दे दी है। ज्ञात हो कि इस केस की सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 21 फरवरी को यह केस किसी नतीजे पर न पहुंचने के कारण 27 फरवरी की तारीख सुनवाई हेतु निर्धारित की थी। 27 फरवरी को भी बात सीरे नहीं चढ़ पाई और 28 फरवरी को फिर इस केस पर फिर सुनवाई हुई।

28 फरवरी को पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस केस की बारिकियों को जांचते हुए 6 मार्च की तारीख दे दी। अब 6 मार्च को भी इस केस का फैसला नहीं आया। लेकिन आज होने जा रही सुनवाई में फैसला एचएसएससी (HSSC) के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था। लेकिन कोर्ट ने 22 अप्रैल की तारीख सुनवाई हेतु निर्धारित कर दी। अब अभ्यर्थियों को 22 अप्रैल तक इंतजार करना पड़ेगा। ज्ञात हो कि हरियाणा के पुर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विधानसभा में पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि जल्द ही हरियाणा प्रदेश में ग्रुप सी के हजारों पदों की भर्ती जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी। लेकिन अब यह इंतजार लंबा खिंचता दिखाई दे रहा है। आज  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट इस भर्ती से रोक को ना हटाते हुए 22 अप्रैल की तारीख सनी है तो निश्चित कर दी है। खबर के अनुसार हाई कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला ना सुनाते हुए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन को आज ही फीर निराश कर दिया।