India H1

योगी सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, आज हुई कैबिनेट मीटिंग में यूपी को दिए कई बड़े तौहफे 
 

योगी सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, आज हुई कैबिनेट मीटिंग में यूपी को दिए कई बड़े तौहफे 
 
 
 yogi government

 उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य में ट्रांसफर शुरू कर  दिए हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के के बाद अब कर्मचारियों के ट्रांसफर फिर से शुरू हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून तक संपूर्ण राज्य में कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने 30 जून तक ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करने हेतु तैयारी शुरू कर ली है।
राज्य में 30 जून तक होने वाले कर्मचारियों के ट्रांसफर की ट्रांसफर पॉलिसी के नियमों में कोई बदलाव ना करते हुए पिछले साल के ही नियम रखें हैं। 

इन कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश राज्य में आज सरकार ने कर्मचारी ट्रांसफर पॉलिसी हरी झंडी दे दी है। आपको बता दें कि इस पॉलिसी के तहत 30 जून तक कर्मचारीयों के ट्रांसफर होंगे। सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ऐसे कर्मचारी जो जिले में 3 साल का कार्यकाल और मंडल में 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन कर्मचारीयों का सरकार की इस ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 30 जून तक ट्रांसफर किया जाएगा।
राज्य सरकार ने इस ट्रांसफर पॉलिसी के तहत दो अलग-अलग समूह बनाए हैं। समूह A और B के 20% अधिकारियों का तबादला हो सकता है। वहीं समूह C और D के 10% कर्मचारियों
के ट्रांसफर विभाग अध्यक्ष द्वारा किए जाएंगे। अगर किसी स्थान पर इससे ज्यादा संख्या
में ट्रांसफर करने की मांग है तो उसके लिए मंत्री की अनुमति अनिवार्य होगी।
सरकार ने राज्य में ट्रांसफर पॉलिसी में अपनी पसंद की जगह ट्रांसफर की व्यवस्था खत्म कर दी है। इस पॉलिसी के तहत पहले उन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा, जो पिछले काफी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं।

प्रयागराज महाकुंभ का क्षेत्रफल 32 हेक्टेयर से बढ़कर किया 40 हेक्टेयर 

आज हुई कैबिनेट मीटिंग योगी सरकार ने प्रयागराज में 2025 में होने वाला महाकुंभ मेले का क्षेत्रफल 32 हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 हेक्टेयर करने का फैसला किया है। प्रयागराज महाकुंभ मेले में सेक्टर की संख्या  20 से बढ़ाकर 25 करने के साथ-साथ घाटों की लंबाई 8 किमी से बढ़ाकर 12 की करने का फैसला किया है। इसके अलावा कल्पवासियों की संख्या भी 25 लाख से बढ़कर 30 लाख होने की उम्मीद है।

योगी सरकार ने आज कैबिनेट मीटिंग में 40 प्रस्ताव पास किए हैं। इन प्रस्तावों में 26 जल संसाधन विभाग के 3 उच्च शिक्षा के, 4 उर्जा विभाग के, चिकित्सा शिक्षा विभाग के 2 और नागरिक पर्यटन के 3 के साथ-साथ नगर विकास्, पर्यटन और वित्त विभाग के एक-एक प्रस्ताव पास हुए हैं।

योगी सरकार द्वारा दिए गए आज हम फैसले 

1 - योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन किया है। इससे राज्य विश्वविद्यालयों के नाम के आगे से राज्य शब्द हटाया जा सकेगा। जैसे मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय नाम से राज्य शब्द हटा सकेंगे।

2 - सरकार ने आज बरेली में फ्यूचर विश्वविद्यालय की स्थापना और गाजियाबाद में HRIT विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है।

3 - योगी सरकार HUDCO से 1000 करोड़ रुपए लोन लेकर  पुरानी देनदारी को चुकाएगी।

4 - सरकार ने कानपुर IIT में 500 बेड वाले हॉस्पिटल के साथ स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी की स्थापना के प्रस्ताव पर मुहर लगाई।

5 - उत्तर प्रदेश सरकार लखीमपुर खीरी हवाई अड्डे के विस्तार के लिए जमीन खरीदेगी।

6 - सरकार जेवर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिगृहित जमीन से प्रभावित लोगों को देगी मुआवजा राशि।

7 - उत्तर प्रदेश राज्य में जिन कर्मचारियों को एक जनवरी या एक जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर पहले वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलता था उन्हें अब ग्रेच्युटी और पेंशन में वेतन वृद्धि का
लाभ मिलेगा।